Basti News: महाराणा प्रताप जयंती की धूम, सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर साधा निशाना

Basti News: अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने महाराणा प्रताप को नमन किया और बंगाल, कांग्रेस व सपा पर तीखा हमला बोला।

Amril Lal
Published on: 9 May 2026 7:20 PM IST
Maharana Pratap Jayanti, MP Jagdambika Pal takes aim at opposition
X

 महाराणा प्रताप जयंती की धूम, सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर साधा निशाना (Photo- Newstrack)

Basti News: बस्ती। जनपद के अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आज शौर्य और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद और जीपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल सम्मिलित हुए।

महाराणा प्रताप को दी गई भावांजलि

सांसद जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। सभागार में उपस्थित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।

"महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि साहस और स्वाभिमान के संकल्प थे। 483 साल पहले जन्में इस महानायक ने विस्तारवादी शक्तियों के खिलाफ तब मोर्चा खोला जब कई राजाओं का साथ उन्हें नहीं मिला। इसके बावजूद वे न तो अपने संघर्ष से विचलित हुए और न ही उनका साहस कम हुआ।" — जगदंबिका पाल, सांसद

बंगाल और घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और हिंसा के युग की समाप्ति का जनादेश है।

घुसपैठ का मुद्दा: उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के रास्ते रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए देश में दाखिल हो रहे हैं और भारतीय नागरिकों के अधिकारों वाली संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं।

शाह का संकल्प: सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को दोहराते हुए कहा कि एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा और बंगाल को पुनः 'सोनार बांग्ला' बनाया जाएगा।

ममता सरकार की विफलता: पाल ने कहा कि जो बंगाल आजादी से पहले देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था था, वह आज बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जिसके लिए ममता बनर्जी और वामपंथी जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस और सपा पर पलटवार

विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए जगदंबिका पाल ने कांग्रेस को 'चूं-चूं का मुरब्बा' करार दिया।

कांग्रेस की हालत: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब कोई राजनीतिक दल नहीं रह गई है, बल्कि अंतर्कलह का अड्डा बन चुकी है।

सपा पर निशाना: समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर किए गए इशारों वाले ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "जब पीएम मोदी डिफेंस कॉरिडोर, गंगा एक्सप्रेस-वे और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना रहे हैं, तब अखिलेश यादव केवल घर बैठकर ट्वीट कर रहे हैं। जो हश्र सपा का 2022 में हुआ था, वही 2027 में भी होगा।"

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story