Basti News: मां ने 6 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या की, खुद पर भी किया हमला, जांच जारी

Basti News: बस्ती के हरदी गांव में मां द्वारा 6 वर्षीय बेटे की हत्या और आत्मघात की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Amril Lal
Published on: 13 May 2026 6:49 PM IST
Basti News
X

Basti News(Photo-Social Media)

Basti News: ममता का आंचल जब खून से भीग जाए, तो इंसानियत भी सिहर उठती है,बस्ती के हरदी गांव में एक मां DD ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी फिर खुद को भी चाकू मार लिया और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है, जिस घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है,आखिर ऐसी कौन सी वजह थी, जिसने एक मां को इतना बेरहम बना दिया, फिलहाल पुलिस इस दिल दहला देने वाली वारदात की जांच में जुटी गई है।

बता दें बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, मां ने अपने 6 वर्षीय बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद अपने आप को भी चाकू मारकर और गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर लिया, हरदी गांव के निवासी संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति ने अपने 6 वर्षीय पुत्र प्रभव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद कीर्ति ने खुद को भी घायल कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि कीर्ति की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व संदीप सिंह के साथ हुई थी, घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पारिवारिक कलह की वजह से घटना सामने आ रही है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


एएसपी श्यामाकांत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि मां ने अपने 6 साल के बेटे का गला रेत कर हत्या कर दी और अपने ऊपर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया है, अभी तक मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है, पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच कर रहे हैं अगर इस में कोई और एंगल सामने आता है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story