Basti: मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों की समीक्षा की

Basti News: बस्ती में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर महिलाओं को पोषण किट वितरित की और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

Amril Lal
Published on: 13 Jun 2026 6:18 PM IST
Basti: मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों की समीक्षा की
X

Basti News

Basti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित सुपोषण कार्यक्रम के तहत लाभार्थी महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया। साथ ही जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों को देश के लिए “स्वर्णिम काल” बताया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं और देश ने नई सोच के साथ विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि 2014 के बाद सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। सरकार का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” रहा है, जिसके तहत अंत्योदय आधारित विकास को मजबूत किया गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार की कार्य संस्कृति छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित रही है, जिसमें बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ, राष्ट्र प्रथम की भावना और सुशासन प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले देश आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद जैसी समस्याओं से प्रभावित था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में इन स्थितियों में व्यापक सुधार हुआ है।उन्होंने दावा किया कि अब देश में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि भारत आगे बढ़ सकता है और विकास कर सकता है। गांव-गांव और शहरों में विकास कार्यों के माध्यम से बदलाव दिखाई दे रहा है।प्रदेश में खाद्य आपूर्ति और कालाबाजारी से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Amril Lal
ABOUT THE AUTHOR

Amril Lal

Next Story