बिजनौर में सांप काटने के बाद युवक जिंदा सांप लेकर पहुंचा अस्पताल

स्योहारा में साहसी युवक का अनोखा कारनामा—डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज, भीड़ उमड़ी अस्पताल में

Faisal Khan
Published on: 16 Nov 2025 10:26 PM IST
X

बिजनौर में एक युवक के जहरीले सांप ने काट लिया लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह रही कि साहसी युवक सांप को पकड़ कर खुद ही अस्पताल पहुंच गया और डाक्टर से बोला कि इस सांप ने काटा है इलाज कर दो। युवक का साहसिक कारनामा देखने के लिए वहां भीड़ लग गई और लोग सांप को देख कर उसकी वीडियो बनाने लगे।

बाद में अस्पताल कर्मचारियों ने युवक का इलाज शुरू किया और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन युवक द्वारा जिंदा सांप को पकड़ कर अस्पताल लेकर जाने की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां गौरव कुमार नाम के युवक को सांप ने काट लिया खतरे के बावजूद गौरव ने हिम्मत दिखाई और जिंदा सांप को पकड़कर सीधे स्योहारा के सरकारी अस्पताल पहुंच गया अस्पताल में मौजूद स्टाफ युवक की हिम्मत देखकर दंग रह गया।

फिलहाल डॉक्टरों ने गौरव कुमार का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और युवक द्वारा जिंदा सांप को पकड़ कर अस्पताल लेकर जाने की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story