Bijnor News: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ मुंबई गई थी रुखसाना, प्रेमी साकिब पर हत्या का आरोप

Bijnor News: तीन बच्चों की मां रुखसाना का शव मुंबई के बांद्रा में कूड़े के ढेर में मिला। परिजनों ने प्रेमी साकिब पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।

Faisal Khan
Published on: 23 Oct 2026 10:04 PM IST
Women Death Case
X

तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ मुंबई गई थी रुखसाना, प्रेमी साकिब पर हत्या का आरोप: (Photo- Newstrack)

Bijnor News: बिजनौर में तीन बच्चों की मां रुखसाना की मुंबई में मौत का मामला सामने आया है। रुखसाना के परिजनों ने उसके प्रेमी साकिब पर हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रुखसाना का शव मुंबई के बांद्रा इलाके में 18 अक्टूबर को कूड़े के ढेर में मिलने की बात सामने आई है। परिजन शव को अपने पैतृक गांव लेकर आए हैं और आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

शादीशुदा साकिब से हुई थी रुखसाना की मुलाकात

रुखसाना बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सादकपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी कुछ साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मुरादाबाद के कांठ में हुई थी। रुखसाना के तीन बच्चे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले शादीशुदा साकिब से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। परिजनों के मुताबिक, रुखसाना साकिब के साथ रहने के लिए उसके साथ मुंबई चली गई थी।

प्रेमी की पहली पत्नी के पास पहुंची थी रुखसाना

बताया गया है कि साकिब रुखसाना को अपने साथ मुंबई ले गया और वहां अपनी पहली पत्नी के पास पहुंचा दिया। आरोप है कि कुछ दिन साथ रखने के बाद साकिब ने रुखसाना की हत्या कर दी और उसके शव को मुंबई के बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर में फेंक दिया। हालांकि, हत्या से जुड़े इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों ने थाने में दी तहरीर

रुखसाना की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले आए। इसके बाद उन्होंने साकिब के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। रुखसाना की मां मरियम खातून और पिता इरफान ने इस मामले में अपनी बात रखी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Faisal Khan
ABOUT THE AUTHOR

Faisal Khan

faisalkhan.newstrack.com@gmail.com
Next Story