BJP के पास नकारात्मक फैलाने के अलावा कोई काम नहीं..., अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Akhilesh Yadav on BJP: अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 9 May 2026 1:23 PM IST (Updated on: 9 May 2026 1:23 PM IST)
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता को दिखाने के लिए कोई काम नहीं है और वह केवल नकारात्मक राजनीति कर लोगों के बीच झगड़े पैदा करती है।

अखिलेश यादव ने घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। साथ ही गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें चेतक और भाला सोने का होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि अब केवल चुनाव प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों पर पीडीए वर्ग के अधिकारों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया और कहा कि देश विरोधी ताकतों को हराने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story