TRENDING TAGS :
भाजपा ने 3 नेताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस! सोशल मीडिया पर विवादित गतिविधियों का मामला, 7 दिन का दिया गया अल्टीमेटम
UP News: यूपी बीजेपी कानपुर देहात के तीन दिग्गज नेताओं (पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी) को सोशल मीडिया व मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी अनुशासन के विपरीत गतिविधियों व बयानों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया
BJP show cause notice
UP News: यूपी BJP की ओर से सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ जाने वाली बयानबाजी व गतिविधि को अंजाम देने वाले पार्टी नेताओं पर खास नजर रखी जा रही है। ऐसे में पार्टी हाईकमान की ओर से चिन्हित नेताओं को नोटिस भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कार्रवाई के बीच यूपी बीजेपी कानपुर देहात के तीन दिग्गज नेताओं (पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी) को सोशल मीडिया व मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी अनुशासन के विपरीत गतिविधियों व बयानों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी हाईकमान से जारी हुए पत्रों में कहा गया है कि इनके कृत्य पार्टी की विचारधारा के विपरीत हैं और गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं। पार्टी की ओर से इन नेताओं से सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पार्टी अनुशासन तोड़ने पर सख्ती, पत्र में कहा- पार्टी की छवि को पहुंचाया नुकसान
भाजपा मुख्यालय से जारी नोटिसों में साफ तौर पर कहा गया है कि इन नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से भेजी गई इन नोटिसों में स्पष्ट कहा गया कि ऐसे बयान पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं।


