Etawah News: दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, दुल्हे के शराबी भाई और पिता ने फेरे लेने से पहले कर दिया ये काण्ड

Etawah News: उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में शादी समारोह में दूल्हे के शराबी भाई पिता के हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया है।

Uvaish Choudhari
Published on: 5 March 2022 1:05 PM GMT
Etawah News: Bride refuses to marry, grooms drunken brother and father beat up for dowry before taking rounds
X

इटावा: दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

Etawah News: उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा (District Etawah) में शादी समारोह में दूल्हे के शराबी भाई और पिता के हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया है। बता दें कि दहेज के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट होने की बात सामने आई है। मामला पुलिस (UP Police) तक जा पहुंचा काफी समझाने के बाद भी दोनों पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुए। ऐसे में दुल्हन ने कहा कि जहां मेरे परिवार की इज्जत नहीं, वहां शादी नही करेंगे।

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशीर्वाद पैलेस में देर रात शादी समारोह में दहेज के लेन देन को लेकर जमकर मारपीट हुई है। फिरोजाबाद जिले के खेरगढ़ गांव से बरात आयी थी।

दहेज (dowry case) को लेकर शुरू हुआ वाद विवाद

दुल्हन फिजा उर्फ रोली इकदिल इलाके के नगला मानसिंह पोस्ट चादनपुर की रहने वाली है। दुल्हन (काल्पनिक नाम सुनीता) और परिजनों के मुताबिक उसकी शादी 4 मार्च को होनी थी। बारात जैसे ही गेस्ट हाउस में पहुंची शराब पीए हुए दूल्हे के पिता और उसके भाई को दहेज के विवाद में दुल्हन के पिता, चाचा और जीजा को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। दुल्हन के मुताबिक बराती और दूल्हे के पिता, पुत्र सब शराब पिये हुए थे। जिसके चलते उन लोगों ने मेरे परिवार वालों के साथ मारपीट की।



दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया है। लड़की के मुताबिक उसके परिजनो को जिस तरह से दूल्हे के परिवार के लोगों ने पीटा है। हम भलई लड़के से पहले से बात करते थे। लेकिन जहाँ मेरे परिवार की इज्जत नही वहां मेरी क्या कदर होगी। इसलिए अब वहां शादी नही कर सकती ।


दोनों पक्षों का समझाया गया लेकिन बात नही बनी

फ्रेंड्स कालोनी प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार (In-charge Inspector Prabhat Kumar) बताते हैं कि शादी समारोह में विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस को विवाह स्थल पर भेजा गया था लेकिन विवाह स्थल पर बातचीत सही ढंग से संभव नहीं हो पा रही थी इसलिए दुल्हन और दूल्हा दोनों पक्षों को फ्रेंड्स कॉलोनी थाने लाया गया था।

दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाने की कोशिश की गई लेकिन बात न बन सकी और दोनों पक्षों में शादी न करने का समझौता कर लिया है। विवाह समारोह में हुए हंगामे और मारपीट में लड़की के चाचा प्रदीप कुमार और विपिन कुमार के अलावा दूल्हे के भाई कमल किशोर घायल हुए है। और दोनों ही पक्षो किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नही दी है।


लड़की-लड़के के बीच डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग था

वहीं थाने के बहार दूलहा विनीत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मैं लड़की डेढ़ साल बात करता हूँ। मुझे घटना की जानकारी नही थी कि बाहर क्या हुआ लेकिन बहार डीजे पर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मेरा और लड़की से डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की पक्ष भी हमारे रिश्तेदार है। लेकिन अब बात ज्यादा बढ़ गई इसलिए शादी नही हो रही है। दोनों पक्षों में शादी न करने की बात हो गई है। अब हम लोग वापस जा रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story