×

दूल्हे की उम्र थी ज्यादा, पी रखी थी शराब, दुल्हन ने लौटा दी बरात

Admin
Published on: 30 April 2016 10:41 AM GMT
दूल्हे की उम्र थी ज्यादा, पी रखी थी शराब, दुल्हन ने लौटा दी बरात
X

कानपुर: एक दुल्हन ने मंडप से बरात इसलिए लौटा दी क्योंकि दूल्हा उससे उम्र में काफी बड़ा था और दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस मामले में दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और दूल्हा बारात लेकर बैरंग अपने घर चला गया।

क्या है मामला ?

-मामला कानपुर के महाराजपुर के दीपपुर गांव का है।

-जहां शुक्रवार को पालपुर गांव के लालाराम के बेटे धीरेंद्र की बरात दीपपुर गांव आई थी।

-जैसे ही शादी में जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ और दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तो दुल्हन कविता (बदला हुआ नाम) (26) को लड़का उम्र में काफी बड़ा लगा।

-दुल्हन को लड़के के मुंह से शराब की बदबू भी आई।

-इस पर दुल्हन ने जयमाला फेंक दी और शादी करने से इंकार कर दिया।

-जब परिवार ने दुल्हन से इंकार का कारण पूछा तो दुल्हन ने दूल्हे की उम्र ज्यादा होने और शराब पीने का आरोप लगाया।

नहीं मानी दुल्हन

-बरातियों ने काफी देर तक दुल्हन और उसके घर वालों को समझाने का प्रयास किया।

-लेकिन दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। इसपर दोनों पक्ष के बीच हंगामा होता रहा।

-सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों से बात की लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं थी।

-दूल्हा अपनी बरात लेकर बैरंग वापस चला गया।

-एसपी ग्रामीण सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि दुल्हन शादी के लिये तैयार नहीं थी क्योंकि उसका आरोप था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा है और उसने वह शराब पी रखी थी।

Admin

Admin

Next Story