Budaun Road Accident: पेड़ के नीचे बैठे लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, चार लोगों की मौत

Budaun Road Accident: बिसौली कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गांव पैगा भीकमपुर में पिकअप वाहन ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Jun 2024 5:16 PM IST
badaun news
X

बदायूं में तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों कुचला, चार लोगों की मौत (न्यूजट्रैक)

Badaun Road Accident: जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गांव पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव पैगा भीकमपुर निवासी ब्रहमपाल (40), रामप्रकाश (47), ज्ञानचंद्र (37), धनपाल (50), रामवीर (45) समेत कई ग्रामीण शनिवार दोपहर आंवला-बिसौली मार्ग पर स्थित सड़क किनारे पेड़ के नीचे गर्मी से राहत पाने के लिए बैठे थे। इसी दौरान आंवला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पेड़ के नीचे बैठे छह लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना के बाद पिकअप वाहन लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों की गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश की। तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ा सकी। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ब्रहमपाल, रामप्रकाश, ज्ञानचंद्र और धनपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story