TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: भाकियू महाशक्ति ने गन्ना, गेहूं, आलू के MSP वृद्धि को निकाली गन्ना रैली
Bulandshahr News: ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने 4 किलोमीटर लंबी रैली निकाली, गन्ना 700, आलू 2500 और गेहूं का MSP 5000 रुपये करने की मांग उठाई।
भाकियू महाशक्ति ने गन्ना, गेहूं, आलू के MSP वृद्धि को निकाली गन्ना रैली (Photo- Newstrack)
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज गन्ने हाथों में लेकर किसान कार्यकर्ता सड़को पर उतर पड़े, कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर गन्ना, आलू, गेहूं के समर्थन मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा।
हाथों में गन्ने ले सड़कों पर उतरे किसान
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ताओं ने लगभग 4 किलोमीटर लंबी गन्ना रैली निकाली। किसान हाथों में गन्ने लेकर सरकार से अन्नदाता किसान की उपज का उसे सही मूल्य दिलाने की मांग कर रहे थे। गन्ना रैली जैसे ही कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंची तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने गेट बंद कर किसानों को गेट पर ही रोक दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी को ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने मांगयुक्त ज्ञापन सौंपा।
अन्नदाता की सुनोगे तो 2027 में लहरायेगा भगवा: ठा.धर्मेंद्र सिंह
ठाकुर थर्मेंद्र सिंह ने की किसान सरकार से भीख नहीं मांग रहे, उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा अब चुनाव आ रहा है, सबकी सुन रहो हो अन्नदाता किसानों की भी सुन लो, यदि अन्नदाता किसानों की सुन ली तो 2027 मे एक बार फिर योगी सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा
गन्ना 700, आलू 2500 और गेहूं का MSP 5000 करने की मांग
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसान महंगाई की मार नहीं झेल पा रहा है। सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल, आलू का 2500 रुपए प्रति की कुंतल और गेहूं का समर्थन मूल्य 5000 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग की है। साथ ही किसानों के ऋणों का ब्याज माफ करने की भी मांग की है।


