TRENDING TAGS :
Bulandshahr News : अनूपशहर में सरेबाजार युवक पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, आरोपी फरार
Bulandshahr News: बुलंदशहर के अनूपशहर में सरेबाजार युवक से लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट; 3 नामजद समेत आधा दर्जन पर FIR, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
Bulandshahr Anupshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में दिन दहाड़े बीच युवक को दबंगों द्वारा लाठी डंडे और घुसो से गिरकर दे दना दन पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने 3 नामजद सहित आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया, मगर अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
दबंग युवक को पीटते रहे, दुकानदार देखते रहे
अनूपशहर निवासी ईशु पुत्र सतेंद्र बाजार से घर लौट रहा था। आरोप जिनकी रास्ते में गैर संप्रदाय के कुछ युवकों ने ईशु को रोककर घेर लिया और दे दना दन बीच बाजार पिटाई करनी शुरू कर दी। लाठी डंडों, घुसो और धारदार हथियार से वार कर ईशु को घायल कर दिया। आश्चर्यजनक बात ये है कि जब हमलावर ईशू को बेखौफ हो पीट रहे थे तब आस पास के दुकानदार मूक दर्शक बने वारदात को देख रहे थे, ईशु को बचाने या हमलावरों को पकड़ने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। वारदात के दौरान जब राहगीरों ने घायल ईशु को बचाया तो हमलावर भविष्य में भुगत लेने को धमकी दे फरार हो गगये। ईशु की लाठी डंडों और घुसो से पिटाई करने को वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामले को लेकर ईशु के पिता ने अयान उर्फ अबूजर , मोहब्बत, उवैद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वायरल वीडियो एक माह पुरानी है। 19 अगस्त को हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी। घायल का मैडिकल परिक्षण भी कराया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। शीघ्र आरोपी पकड़े जायेंगें


