गंगा एक्सप्रेस वे पर भाजपा विधायक की फॉर्चूनर का फटा टायर, पोल से टकराई कार, विधायक सहित 3 घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर का पिछला टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक समेत तीन लोग घायल हुए। गंभीर हालत में विधायक को AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

Sandeep Tayal
Published on: 26 Sept 2026 8:04 PM IST (Updated on: 26 Sept 2026 8:24 PM IST)
गंगा एक्सप्रेस वे पर भाजपा विधायक की फॉर्चूनर का फटा टायर, पोल से टकराई कार, विधायक सहित 3 घायल
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद की डिबाई विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक की फॉर्चूनर कार गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, सुरक्षा कर्मी अमित और चालक नत्थू सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भाजपा विधायक को हापुड़ से AIIMS दिल्ली के लिए रैफर किया गया हैं । विधायक का फोन रिसीव करने वाले कार चालक ने फोन पर न्यूज़ट्रैक को बताया कि विधायक सीपी सिंह लोधी की कई हड्डियां टूट गई है। हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।

हादसे में भाजपा विधायक की टूटी कई हड्डियां, AIIMS में भर्ती

बुलंदशहर की डिबाई विधान सभा क्षेत्र के भाजपा चंद्रपाल सिंह लोधी शुक्रवार को जन समस्याओं को लेकर सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की थीम शनिवार को विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी फॉर्चूनर कार से लखनऊ से गाजियाबाद गंगा एक्सप्रेस वे से जा रहे थे। कार चालक नत्थू सिंह ने फोन पर बताया कि स्याना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर के पास कार का पिछला टायर अचानक फट गया। हिस्से असंतुलित ही कार हाइवे के बीच में डिवाइडर से टकराकर झटके के साथ सड़क किनारे लगे एक पोल से जा टकराई। पीछे की तरफ झटका लगने से विधायक सीपी सिंह को गंभीर आंतरिक चोटें आई है।

हादसे के बाद राहगीरों ने कार से निकाल हापुड़ के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक और गनर को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जब कि भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की गर्दन के पास स्थित हसली और 4 पसलियां टूटी है। फिलहाल AIIMS में चिकित्सारत है। परिजन दिल्ली के लिए जा चुके है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story