Bulandshahr News: बिजली बिल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू-पाइप चले, 4 घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में बिजली बिल के पैसों को लेकर विवाद में दबंगों ने चाकू और लोहे के पाइप से बोला हमला, 4 लोग घायल, मारपीट का वीडियो वायरल।

Sandeep Tayal
Published on: 28 Oct 2026 11:02 AM IST
Bulandshahr News: बिजली बिल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू-पाइप चले, 4 घायल
X

Bulandshahr Khurja Electricity Bill Clash

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में बिजली बिल के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, दबंगों ने युवक और उसके परिजनों पर लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है।

फोन कर बुलाया और कर दिया जानलेवा हमला

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के आबादनगर निवासी दरकशा पुत्री स्वर्गीय सगीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे बबला ने उसके भाई अरमान को फोन कर बिजली के बिल के पैसों के बहाने बुलाया। जब अरमान अपने पिता सगीर और चचेरे भाई दानिश के साथ सड़क पर पहुंचा, तो वहां बबला, भूरा, आशिक, कामिल, वहीदा और आतील समेत कई लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे।

पैसे जल्द लौटाने की बात पर भड़क गए। आरोप है कि उसके भाई अरमान ने मौके पर मौजूद बबला से कहा कि "बबला भाई, मैं आपके पैसे जल्द ही लौटा दूंगा।" इतना सुनते ही बबला, उसके भाई और बेटे तैश में आ गए और अरमान व उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब अरमान के भाई और पिता ने इस अभद्र व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया।

लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

घायल अरमान, सगीर और दानिश आदि को खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दी तहरीर में फायरिंग का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का दावा किया है। हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं हो सकी है।

वारदात का वीडियो वायरल

दरअसल CCTV कैमरे में कैद वारदात दे आधा दर्जन से अधिक हमलावर लाठी डंडे लेकर आते जाते दिख रहे है। तो दूसरी वायरल वीडियो में डंडे धारी हमला कर दे दना दन पिटाई करते दिख रहे है। हालांकि न्यूज ट्रैक किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story