TRENDING TAGS :
बुलंदशहर: सेफो लाइट रीठे और अरारोट से बनाए जा रहे थे रासायनिक रसगुल्ले, फैक्ट्री पकड़ी
Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में FDA ने मिलावटी रसगुल्ला फैक्ट्री पकड़ी, सेफोलाइट, रीठे और अरारोट से बने 5 कुंतल रसगुल्ले नष्ट कराए।
Bulandshahr Chemical Rasgulla Factory Raid
Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर मिलावटी रासायनिक रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि इनकी सप्लाई इलाके के साथ साथ दिल्ली एनसीआर में भी होती है। FDA की टीम ने 5 सैंपल ले 5 कुंतल दूषित रासायनिक रसगुल्लों को नष्ट कराया है।
सेहत के दुश्मनों पर FDA का एक्शन
दीपावली पर मिलावटखोरों और सेहत के दुश्मनों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान "शुद्ध ही शुभ है" शुरू किया है। बीती रात खाद्य सुरक्षा विभाग बुलंदशहर की सहायक आयुक्त ममता चौधरी के नेतृत्व में FDA की टीम ने खुर्जा के कालन्द्रगढ़ी में चौधरी स्वीट्स की रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापा मारा। ममता चौधरी ने बताया कि बिना लाइसेंस का अवैध तरीके से रसगुल्ला फैक्ट्री चल रही थी। यही नहीं रसगुल्लों में मक्खियां तैर रही थी। अनहाइजेनिक कंडीशन में रासायनिक रसगुल्लों का निर्माण हो रहा था।
मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ऐसे रसगुल्ले ?
खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि अरारोट, सेफोलाइट और रीठे के मिश्रण से रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। सेफोलाइट केमिकल गंदगी काटने यानि रंग काटकर उसे सफेद बनाने में प्रयुक्त होता है। जब कि रीठे से झाग बनते है, इसका मुख्यत: इस्तेमाल शैंपू, साबुन आदि बनाने में होता है। अरारोट एक प्रकार का स्टार्च है। सेफोलाइट अखाद्य रसायन है। जो मानव स्वस्थ के लिए हानिकारक है।
5 सैंपल ले 5 कुंतल दूषित रसायनिक रसगुल्ले कराए नष्ट
FDA की टीम ने चौधरी स्वीट्स की रसगुल्ला फैक्ट्री से अरारोट, सफोलाइट और रीठे के साथ साथ रसगुल्ले सहित कुल 5 सैंपल लिए है, जिन्हें राजकीय प्रोगशाला भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने 5 कुंतल दूषित रासायनिक रसगुल्लों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट भी कराया है। विभाग अब इस फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई करने का भी दावा कर रहा है।


