Bulandshahr News: दो दलित नाबालिग भाइयों को हाथ बांधकर बनाया बंधक, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Bulandshahr News: बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में दो दलित नाबालिग भाइयों को कथित तौर पर हाथ बांधकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।

Sandeep Tayal
Published on: 1 Sept 2026 8:55 AM IST
Bulandshahr News: दो दलित नाबालिग भाइयों को हाथ बांधकर बनाया बंधक, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में दो मासूम भाइयों को दबंग पड़ोसी ने झूठा आरोप लगा बंधक बना लिया। मामले को लेकर पीड़ित बच्चे के पिता ने बच्चों को मुक्त करा दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, हालांकि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी में रक्षा बंधन पर्व पर दो दलित भाइयों को बंधक बना पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी नैन सिंह पुत्र सन्नो ने दर्ज कराई रिपोरी में कहा है कि रक्षा बंधन पर्व पर उसकी बहन अपने 13 साल के बेटे प्रवेश के साथ गांव आई थी। आरोप है कि 29.08.26 की शाम को दबंग पडोसी आदित्य पुत्र लोकेश चौधरी ने उसके पुत्र अंश (13) व भांजे प्रवेश (13 ) पुत्र सुशील निवासी कुरली को अपने घर बुलाया था और बच्चों पर झूठा आरोप लगाकर गाली गलोच व मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी।

दोनों बच्चों के हाथ रस्सी और कपड़े से बांधकर टीन शेड के नीचे डालकर बंधक बना लिया। काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परेशान परिजनों ने बच्चो की तलाश शुरू कर दीं बच्चों को आवाज देते हुये जब नैन सिंह मोके पर पहुंचे तो दोनो बच्चे बंधे मिले। जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को दी । सीओ दीपक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने आदित्य पुत्र लोकेश चौधरी निवासी निठारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है,मामले में सख्त कार्रवाई करने के SHO को निर्देश दिए गए है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story