TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: बुलंदशहर में साइबर ठग सक्रिय,2 नामजद और 2 अज्ञातों सहित 4 पर FIR दर्ज
Bulandshahr News: बुलंदशहर में म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का खुलासा, 2 नामजद व 2 अज्ञात समेत 4 पर FIR, NCRP पर कई शिकायतें दर्ज।
Bulandshahr Cyber Fraud
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में साइबर क्रिमिनल लगातार अपना जाल बिछाते जा रहे है। बैंको में म्यूल अकाउंट खुलवाकर इन्वेस्टमेंट k नाम पर धन दोगुना करने का झांसा देकर तो कहीं धोखाधड़ी कर साइबर ठगी करने के 3 अलग अलग मामले दर्ज हुए है। जिनमें म्यूल अकाउंट होल्डर दो साइबर ठगो को नामजद किया गया है। तीनों मामलों में NCRP पोर्टल पर लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।
म्यूल अकाउंट में करते है साइबर ठगी की रकम का लेन देन
बुलंदशहर साइबर क्राइम थाने में उपनिरीक्षक विनीत मालिक ने कुमार पाल पुत्र शिव सिंह निवासी बुलंदशहर के खिलाफ दर्ज कराई FIR में कहा है कि तीन निजी बैंकों के म्यूल अकाउंट्स में साइबर क्राइम से संबंधित रकम का लेन देन हुआ है। NCRP पर इन तीनों म्यूल अकाउंट से संबंधित 5 शिकायतें दर्ज है। मामले की जांच करने पर बैंक खातों पर कुमरपाल का मोबाइल नंबर दर्ज पाया गया। बैंक खातों में साइबर ठगी से संबंधित बड़ा वित्तीय लेन देन हुआ।
जब कि उपनिरीक्षक मानेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई FIR में कहा है कि एक प्राइवेट बैंक के म्यूल अकाउंट और उसके मोबाइल नंबर पर साइबर ठगी के 9 शिकायतें NCRP पोर्टल पर दर्ज है। आरोप है कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगो से साइबर ठगी की गई। म्यूल अकाउंट कृष्णा विरक्त बिजनेस वेंचर मांडू आश्रम मवई स्याना के नाम पते पर खुला है। पुलिस ने कृष्ण विरक्त फ़र्म के अकाउंट होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है
गुलावठी में भी उपनिरीक्षक वैभव पटेल ने अज्ञात साइबर ठगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में साइबर ठगी में लिप्त मोबाइल नंबर चिड़ावक गांव के आस पास से संचालित होने बताए जा रहे है।फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस बुलंदशहर में बढ़ते साइबर ठगो के जाल को तोड़ने और साइबर ठगो की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। बता दें कि पूर्व में भी पुलिस म्यूल अकाउंट में लाखों रुपए की साइबर ठगी के लेन देन के खुलासे के कई ठगो को जेल भेज चुकी है।


