TRENDING TAGS :
Bulandshahr:नग्न डेड बॉडी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, कानपुर की UPPCS छात्रा की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार
Bulandshahr News: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हाईवे किनारे मिली युवती की नग्न लाश की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया है।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन पूर्व हाइवे किनारे मिली अज्ञात युवती की वस्त्रहीन लाश की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया है। शव को शिनाख्त कानपुर की UPPCS की छात्रा की निकली, युवती की हत्या के बाद दर्ज हुई FIR के मुताबिक दो साल से उन्नाव का डॉक्टर देवकांत उत्तम युवती का दैहिक शोषण कर रहा था, वीडियो वायरल करने को धमकी देता था। उसे जान का खतरा था। हालांकि कानपुर के बर्रा थाना पुलिस ने हैवान डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
वाह री उन्नाव पुलिस.. पीड़िता की हत्या के बाद दर्ज की FIR
दरअसल कानपुर में रहने वाली 21 साल की युवती UPPCS की तैयारी कर रही थी। युवती ने 19 मई को डॉक्टर को हैवानियत भरी दास्तां की शिकायत उन्नाव पुलिस से की थी, जिसमें कहा था कि उत्तम नर्सिंग होम संचालक डॉ.देवकांत उत्तम पिछले 2 साल से उसके साथ रेप करता आ रहा है, यूपी, एमपी के होटलों में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करता था, वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, शादी करने का झांसा देकर रेप करता रहा, दो बार गर्भवती बना दिया और गर्भपात भी करा दिया। मगर 19 मई को पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर उन्नाव पुलिस ने तब FIR दर्ज की युवती की हत्या हो चुकी थी।
आज कानपुर पुलिस उन्नाव के हैवान डॉक्टर देवकांत उत्तम को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशान देही पर बुलंदशहर के जहांगीराबाद में उस स्थान पर पहुंची जहां UPPCS की तैयारी कर रही युवती की नग्न लाश को उन्होंने डंप किया था।युवती को शिनाख्त हो गई। दरअसल 23 मई को बुलंदशहर के जहांगीराबाद में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का नग्न शव बरामद हुआ था। शव को पहचान छुपाने के लिए युवती के शव के चेहरे पर तेजाब डाका गया था। पुलिस ने युवती के शव की शिनाख्त न होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया था, DNA सुरक्षित रखवाया। और अंतिम संस्कार करा दिया था
कानपुर पुलिस ने हैवान डॉक्टर को किया गिरफ्तार
कानपुर पुलिस के मुताबिक मृतका की मां ने भी 25 मई को कानपुर के बर्रा थाने में उत्तम नर्सिंग होम शेखपुर उन्नाव के मैनेजर डॉ. देवकांत उत्तम और एम्बुलेंस चालक विवेक पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसकी 21 साल की बेटी का डॉक्टर देवकांत उत्तम द्वारा शारीरिक शोषण किया गया था जिसकी 19 मई को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी, 19 मई को उसकी बेटी को डॉ.देवकांत उत्तम और विवेक पटेल ने मैसेज किया और 21 मई को उसे मिलने को बुलाया , युवती मिलने गई मगर उसके बाद वापस घर नहीं लौटी तो परेशान मां ने FIR दर्ज करा पुलिस से बेटी को बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर देवकांत उत्तम को गिरफ्तार कर लिया है।


