Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, हापुड़ का बदमाश अरबाज पहाड़ी पैर में गोली लगने से घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर के स्याना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हापुड़ निवासी अरबाज उर्फ पहाड़ी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

Sandeep Tayal
Published on: 5 Sept 2026 7:32 AM IST
Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, हापुड़ का बदमाश अरबाज पहाड़ी पैर में गोली लगने से घायल
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में स्याना पुलिस की 24 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हापुड़ निवासी बदमाश अरबाज उर्फ पहाड़ी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्याना के क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह के मुताबिक, स्याना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ बीबी नगर रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक निवासी बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। सीओ स्याना ने बताया कि अरबाज के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में लूट और चोरी समेत करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 3/4 सितंबर की रात राजा उर्फ जावेद के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान अरबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी और 24 घंटे के भीतर उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story