TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: फर्जी डिग्री के आधार पर पाई नौकरी, 4 शिक्षकों पर हुई FIR
Bulandshahr News: बुलंदशहर में फर्जी BTC डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले चार शिक्षकों पर FIR, वेतन वसूली की भी तैयारी।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में BEO हेमलता ने फर्जी BTC की डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 4 सहायक अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चारों शिक्षकों को गत वर्ष पूर्व सस्पेंड कर दिया था, विभाग अब आरोपी शिक्षकों से वेतन भत्तों की रिकवरी की तैयारी में जुट है।
डिबाई ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता ने दर्ज कराई FIR में कहा है कि एक शिकायत के आधार पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी यूपी प्रयागराज ने जैसे ही आरोपी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को जांच कराई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, BTC प्रशिक्षण वर्ष 2010 परीक्षा वर्ष 2012 के अंक पत्रों और डिग्री का सत्यापन कराया गया तो आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ऊँचागाँव बांगर विकास क्षेत्र डिबाई के बीटीसी बैच वर्ष 2010 परीक्षा वर्ष 2012 अनुक्रमांक 4050128 पर जोगेन्द्र कुमार पुत्र इन्द्रभान सिंह अंकित पाया गया।
आशीष कुमार पुत्र रमेश चन्द्र सअ प्रा.वि. चौढेरा विकास क्षेत्र डिबाई बीटीसी बैच वर्ष 2010 परीक्षा वर्ष 2012 अनुक्रमांक 4050181 पर कुमारी संध्या पुत्री सुन्दलाल शर्मा अंकित पाया गया। दिनेश कुमार पुत्र राजेन्द सिंह स.अ. प्रवि खैरपुर विकास क्षेत्र डिबाई बीटीसी बैच वर्ष 2010 परीक्षा वर्ष 2012 अनुक्रमांक 4050139 पर नीलू यादव पुत्री सुजान सिंह अंकित पाया गया।
पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र जय प्रकाश स.अ. प्रा.वि. गोकुलपुर खादर विकास क्षेत्र डिबाई बीटीसी बैच वर्ष 2010 परीक्षा वर्ष 2012 अनुक्रमांक 4050159 पर गिरजेश लता पुत्र मानिक चन्द अंकित पाया गया, तत्कालीन BSA डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने उक्त चारों शिक्षकों को गत माह पदच्युत के दिया गया था।जिसके बाद BEO ने सहायक अध्यापक आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार, आशीष कुमार पुत्र रमेश चन्द्र, दिनेश कुमार पुत्र राजेन्द सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र जय प्रकाश (उपरोक्तों) के खिलाफ IPC की धारा 420,467,468,471 के तहत FIR दर्ज हुई है।


