Bulandshahr News: कांग्रेस नेत्री पत्नी को पीटने पर सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर हुई FIR दर्ज

Bulandshahr News:बुलंदशहर में सपा पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को पीटने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज।

Sandeep Tayal
Published on: 5 Sept 2026 3:43 PM IST
Bulandshahr News: कांग्रेस नेत्री पत्नी को पीटने पर सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर हुई FIR दर्ज
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में डिबाई विधान सभा केसपा के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ उनकी पत्नी अर्चना पांडा ने बेरहमी से पीटने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि घटना 2 सितंबर को बताई गई हैं । बता दे कि पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक द्वारा पत्नी अर्चना पांडा को पीटने की कल वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आईं।डिबाई विस क्षेत्र के सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने दूसरी शादी अर्चना पांडा से की। दोनों के एक पुत्र भी है। अर्चना पांडा वर्तमान में कांग्रेस महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष है और विधान सभा चुनावों को तैयारी में जुटी है।

अर्चना पांडा का आरोप है कि 2 सितंबर को दरवाजा खोलने में देरी होने पर तिलमिलाए पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, जमीन में घसीटते हुए बेइज्जत और अपमानित कर पिटाई की, आरोप है कि बढ़ती राजनीतिक छवि को देख सपा के पूर्व विधायक और उनके परिजन ईर्ष्या रखते है। अक्सर अपमानित करते है। पत्नी की पिटाई करते पूर्व विधायक का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि पति पत्नी का विवाद हुआ था। अर्चना पांडा की तहरीर पर श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित निवासी ओल्ड ऑफिस शिकारपुर रोड बुलंदशहर , उनके अज्ञात परिजन और अज्ञात समर्थकों के खिलाफ BNS की धारा115(2),351(2),352के तहत कोतवाली नगर में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई को जा रही है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story