TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: शराब पार्टी के दौरान दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Bulandshahr News: बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को फिल्मी अंदाज में माथे में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
Bulandshahr Jahangirabad Murder Case
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को फिल्मी अंदाज में माथे में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। माइक पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित की गई है।
वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय कुछ अन्य युवक भी मौके पर मौजूद थे। गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, शव पोस्ट मार्टम को भेज दिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित की गई है।


