Bulandshahr News: गुलावठी में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मोनू ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर के गुलावठी में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आरोपी मोनू ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल और दो SHO की जैकेट में लगी गोली

Sandeep Tayal
Published on: 9 Aug 2026 10:53 AM IST
Bulandshahr News: गुलावठी में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मोनू ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
X

Bulandshahr Gulaothi Police Encounter

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को अगवा कर रेप और हत्या का आरोपी 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश मोनू मुठभेड़ में ढेर हो गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया किमुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी दरोगा संदीप कुमार सहित दो पुलिस कर्मी घायल हुए है। दो SHO की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र में 1 अगस्त को 12 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर रेप के बाद हत्या कर दी गई थी,बैर स्टेशन की पास झाड़ियों में नग्न शव मिला था, परिजन बदमाश का पता लगा एनकाउंटर को पुलिस से मांग कर रहे थे।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरो में बदमाश मोनू पुत्र राकेश निवासी फतेहपुर जादौन थाना चोला बच्ची को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया था। उसके बाद मोनू पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था।

आज तड़के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत में बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस टीमों की मुठभेड़ हुई, जिसमें 50000 का इनामी रेपिस्ट मोनू ढेर हो गया, दूसरा बदमाश फरार हो गया, जिसकी तलाश कांबिंग जारी हैमुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार घायल हो गए। गुलावठी के SHO धर्मेंद्र शर्मा और सिकंदराबाद के SHO शैलेंद्र प्रताप सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। दोनों बाल बाल बच गए। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story