Bulandshahr News: केशव गोयल हत्याकांड: दक्ष चौधरी को उम्रकैद, ₹27 हजार अर्थदंड

Bulandshahr News: बुलंदशहर में केशव गोयल हत्याकांड में कोर्ट ने दक्ष चौधरी को उम्रकैद और 27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई, CCTV फुटेज अहम सबूत बनी।

Sandeep Tayal
Published on: 3 Sept 2026 7:44 PM IST
Bulandshahr News: केशव गोयल हत्याकांड: दक्ष चौधरी को उम्रकैद, ₹27 हजार अर्थदंड
X

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में बीड़ी व्यापारी के पोते केशव गोयल की हत्या के मामले में आज कोर्ट ने उसके दोस्त दक्ष चौधरी को दोषी करार दे उम्र कैद और 27000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

क्लोन आई फोन के विवाद में की थी हत्या

एडीजे-2 कोर्ट बुलंदशहर के ADGC सुरेंद्र सिंह चौहान और विजय शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर के बीडी व्यापारी के पोतों केशव गोयल को एक लाख रुपए में दक्ष चौधरी पुत्र अमित कुमार निवासी मौहल्ला सराय घासी थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर ने धोखे से क्लोन आई फोन बेचा था, क्लोन आई फोन के एक लाख रुपए दक्ष नहीं दे रहा था बल्कि अपने दूसरे साथी सूफियान द्वारा फोन देने की बात कहकर केशव को अपने साथ ले गया। लेकिन जब केशव नहीं लौटा, परेशान परिजनों ने केशव गोयल की पहले गुमशुदगी दर्ज कराई। केशव की हत्या कर दी गई थी।

शव बरामद होने पर केशव की बुआ प्रीति सिंह ने दक्ष चौधरी पुत्र अमित कुमार निवासी मौ0 सराय घासी थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर के खिलाफ 12.07.2023 को थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 589/23 धारा 302,364/201 आईपीसी दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दिनांक 31.07.2023 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया।

इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक उप्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन कन्विक्शन" के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर आज अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई।जिसके परिणामस्वरुप एडीजे -2 बुलंदशहर कोर्ट के न्यायधीश मनोज कुमार सिंह ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अभियुक्त दक्ष चौधरी (उपरोक्त) को आजीवन कारावास व 27,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया है।

CCTV फुटेज बना अहम एविडेंस: विजय शर्मा

एडीसी विजय शर्मा ने बताया कि केशव गोयल हत्याकांड के मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हम इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बना । सीसीटीवी फुटेज में दक्ष चौधरी के साथ केशव जाता हुआ दिखाई दिया मगर वापस आता नहीं। कोर्ट में वीडियो चलकर देखी गई।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story