Bulandshahr News : बुलंदशहर के खुर्जा मेले में वृद्ध अग्नि मैन का डेंजर स्टंट

Bulandshahr News : बुलंदशहर के खुर्जा दशहरा मेले में वृद्ध रामप्रकाश तिवारी का आग से भरा डेंजर स्टंट

Sandeep Tayal
Published on: 3 Oct 2025 9:01 AM IST
Bulandshahr News :  बुलंदशहर के खुर्जा मेले में वृद्ध अग्नि मैन का डेंजर स्टंट
X

Bulandshahr Khurja Dussehra Mela Fireman Stunt

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में आयोजित दशहरे के मेले में जान पर खेलकर एक अग्नि मैन की खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ये वृद्ध शख्स 60 - 70 फूट की ऊंचाई पर जाकर खुद को पहले कपड़ों से लपेट लेता है और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर नीचे अग्नि जल कुंड में छलांग लगाता है, जान पर खेलने के इस करतब को देखने हजारों की भीड़ आती है, 10 दिन तक चलने वाले दशहरा मेले में स्टंटबाज रोजाना एक डेंजर छलांग लगाता है। बता दे कि ये वृद्ध शख्स इस करतब को दिखाने का अभ्यस्त है और पिछले कई दशकों से देश भर के बड़े मेलो में अपने स्टंट को दिखाकर जीविकोपार्जन कर रहा है। हमारी सलाह है कि कोई भी ऐसे डेंजर स्टंट को करने का प्रयास न करें।

बुलन्दशहर जनपद के खुर्जा में पिछले 10 दिनों से दशहरे का मेला चल रहा था। मेले मेंरामप्रसाद तिवारी नाम का वृद्ध शख्स जीविकोपार्जन के लिए जान पर खेलकर अग्नि मैन की छलांग का स्टंट करता है, जिसे देखकर हर कई स्तब्ध रह जाता है। ये स्टंट बाजी किसी फिल्मी तस्वीर से कम नहीं है। मगर रियल में ऐसे डेंजर स्टंट देखकर इंसान विचलित भी हो सकता है।

खुर्जा मेले में रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होने से पहले जीवन क 6 दशक पार कर चुके राम प्रकाश तिवारी ने अग्नि मैन बनाकर अग्नि जल कुंड में घातक स्टंट की छलांग लगाई। राम प्रकाश तिवारी खुद पर पहले कपड़े लपेट लेते है फिर दर्शकों का अभिवादन और ईश्वर को नमन कर प्रार्थना करते है और हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर 60 से 70 फुट ऊँचाई पर जाये है और वहां पहुंचकर अपने ओर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा लेता है

और फिर अग्नि मैन बन नीचे जल कुंड में लगी आग में खतरनाक जानलेवा छलांग लगा देता है। अग्नि मैन के स्टंट से दर्शक स्तब्ध और रोमांचित होते है।रामप्रकाश तिवारी की माने तो ये स्टंटबाजी उन्हें विरासत में मिली है अपने पिता के साथ रहकर इसका अभ्यास किया और अब देश विदेश में स्टंटबाजी करने जाते है। बताते है कि इस तरह का जानलेवा स्टंट न करने की भी लोगों से अपील करते है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story