TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: रिश्ते के डॉक्टर चाचा ने भतीजी से OYO में किया रेप, आरोपी हिरासत में
Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में नाबालिग छात्रा से OYO होटल में दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी रिश्ते के चाचा को हिरासत में लिया।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को हाइवे के एक OYO होटल में ले जाकर हवस का शिकार बना डाला, गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है, आरोपी को पकड़कर थाना पुलिस को दे दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
खुर्जा में रिश्ते हुए शर्मशार, लिफ्ट दे भतीजी से हैवानियत
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी कक्षा 12 की छात्रा रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। पीड़ित छात्रा का कहना है कि रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा रिजवान मिले जो झोलाछाप डॉक्टर भी है। चाचा ने भतीजी को स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि चाचा उसे स्कूल छोड़ने के बजाय NH 34 पर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक OYO होटल में ले गया, जहां पहले कोल्डड्रिंक पिलायी, फिर दरिंदगी की, रेप के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। छात्रा का कहना है कि दरिंदे डॉक्टर चाचा ने तबियत बिगड़ने पर उसे दवा और इंजेक्शन भी लगाया।
गंभीर हालत में घर पहुंची पीड़ित छात्रा की हालत देख परिजन सकते में रह गए। आनन फानन मे आरोपी झोला छाप डॉक्टर को पकड़ा, पीड़िता के साथ थाने पहुंचे, पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस ने पीड़िता को मैडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ और अग्रिम विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी है


