Bulandshahr: खुर्जा में पिंकी हत्याकांड का आरोपी रिंकू पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में पुलिस और पिंकी हत्याकांड के आरोपी रिंकू के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

Sandeep Tayal
Published on: 9 Oct 2026 11:16 PM IST
Bulandshahr: खुर्जा में पिंकी हत्याकांड का आरोपी रिंकू पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर से देह माह पूर्व लापता हुई महिला पिंकी की हत्या कर दी गई। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने अलीगढ़ जनपद से शव बरामद कर लिया है। हत्यारोपी रिंकू कुछ देर पहले पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा हो गया, जब कि उसका साढ़ू भी पकड़ा गया है।

CDR से हत्यारों तक पहुंची पुलिस

बुलंदशहर के देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 25.8.26 को राजकुमार ने अपनी पत्नी पिंकी (30) के लापता होने की FIR दर्ज कराई थी। मायके पक्ष के लोगों पर गायब करने का आरोप लगाया था, जब कि मायके पक्ष के लोगों ने राजकुमार ओर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही की पता चला कि पिंकी दो मोबाइल यूस करती थी, जैसे ही दूसरे मोबाइल नंबर की CDR देखी तो गांव के रिंकू से लगातार लंबी बातें हो रही थी। पुलिस ने फिर रिंकू की CDR निकाली , उसके साढ़ू राजेश पुत्र कृष्णपाल निवासी रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ पहुंची, राजेश को पकड़ा तो पिंकी हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया,

ऐसे हुई मुठभेड़, लंगड़ा हुआ हत्यारोपी प्रेमी

खुर्जा देहात पुलिस पिंकी के हत्यारोपी प्रेमी रिंकू की तलाश में जुटी थी। कि मुखबिर की सूचना पर शहबाजपुर क्योंलीकलां की जंगलों में जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, तो रिंकू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्म रक्षार्थ की गई फायरिंग में एक गोली पैर में लगने से रिंकू पुत्र प्रताप सिंह निवासी शहबाज पुर बहाल थाना खुर्जा देहात घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमंचा, कारतूस आई बरामद किये है।

बुलंदशहर की पिंकी की अलीगढ़ में हत्या कर दफनाया

गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू ने पूछताछ के इसी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 1 वर्ष से गांव की पिंकी से प्रेम प्रसंग था। दिनांक 25.08.2026 को अपने साढ़ू राजेश पुत्र कृष्णपाल निवासी रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ की मदद से प्रशान्त पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम रामपुर लधउवा के साथ मोटर साइकिल से भेज दिया था। जिसके दो दिन बाद वह स्वयं पिंकी से मिलने ग्राम रामपुर लधउवा गया था। अभियुक्त के साढू राजेश ने पिंकी को अपने ट्यूबबैल पर रखा था। जहां से रिंकू पिंकी को लेने गया था। परन्तु पिंकी वापस घर आने को तैयार नहीं थी। रास्ते में रिंकू ने अपने साढू राजेश को बुला लिया और राजेश तथा रिंकू ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं पास में गड्डा खोदकर गाड दिया था।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story