TRENDING TAGS :
बुलंदशहर: खुर्जा पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को पकड़ा, 20 तमंचे बरामद
Bulandshahr News: बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस और स्वाट टीम ने दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 तस्करों को पकड़कर 20 तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं
Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद की खुर्जा पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने जा रहे 3 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इनके कब्जे से 20 तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद किये है। ये दिल्ली एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करते थे।
दिल्ली-एनसीआर में करते से तमंचों की सप्लाई
बुलंदशहर की खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अन्तर्जनपदीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि खुर्जा पुलिस टीम ने
मुखबिर की सूचना पर
अगवाल अंडरपास के नीचे घेराबंदी की और मौके से तीनों हथियारों के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसपी देहात ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर में ये गिरोह हथियारों को बेचने का काम करते थे, बताया कि 5 से 20 हजार रूपए तक में तमंचे बेच देते थे, पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद इनके नेक्सेस का पता लगाने में जुटी है। यही नहीं अभी तक किस किस को इन्होंने तमंचे बेचे उनकी सूची बनाकर भी कार्रवाई करने की जुगत में जुटी है। पुलिस ने रविन्द्र पुत्र तिलक सिंह निवासी मुंडाखेड़ा खुर्जा, रमन पुत्र प्रदीप, कृष्णा पुत्र लेखराज निवासीगण जहाँगीरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।


