Bulandshahr News: मुठभेड़ में दो चैन स्नैचर गिरफ्तार, आदिल के पैर में लगी गोली, बाइक व तमंचा बरामद

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो चैन स्नैचर गिरफ्तार, आदिल के पैर में गोली लगी, लूटी गई चैन, बाइक और तमंचा बरामद।

Sandeep Tayal
Published on: 4 Aug 2026 9:21 AM IST
Bulandshahr News: मुठभेड़ में दो चैन स्नैचर गिरफ्तार, आदिल के पैर में लगी गोली, बाइक व तमंचा बरामद
X

Bulandshahr News

Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अलीगढ़ के दो चैन स्नेचरो को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पैर में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया। पुलिस ने बाइक, चैन, तमंचा आदि बरामद किए है।1अगस्त को बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को ओवरटेक कर महिला से चैन लूटकर फरार हो गए थे। खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात थाना पुलिस ने दो चैन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया। चैन बरामद की।

पूछताछ के बाद पुलिस टीम वारदात में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी के लिए आदिल को लेकर उसकी निशानदेही पु विजय ढाबे के पीछे जंगलों में लेकर जैसे ही पहुंची। तो पहले से छुपाया गया तमंचा निकाल बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक गोली चैन स्नेचर आदिल के पैर में लगी और वो लंगड़ा हो गया।पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार आदिल पुत्र जमील निवासी क्वार्सी अलीगढ़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब कि इमरान पुत्र सलीम निवासी अलीगढ़ को भी गिरफ्तार किया है। चैन, बाइक, तमंचा बरामद किया है। दोनों पर अलग अलग थानों में 7-7 मामले दर्ज है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story