Bulandshahr News: खुर्जा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच शुरू

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में घर आई महिला की विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

Sandeep Tayal
Published on: 12 Aug 2026 9:06 AM IST (Updated on: 12 Aug 2026 9:55 AM IST)
Bulandshahr News:  खुर्जा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच शुरू
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला किसी काम से एक युवक के घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

घर पर मिलने आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर निवासी अजीत शिवलोक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि बीती रात बेबी नाम की महिला अजीत से मिलने उसके घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अजीत घर पर ही मौजूद था।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story