Bulandshahr News: लॉ स्टूडेंट हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी चेतन पुलिस मुठभेड़ में घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में लॉ स्टूडेंट अंकुर चौधरी हत्याकांड के 25 हजार के इनामी आरोपी चेतन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों पैरों में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sandeep Tayal
Published on: 31 Aug 2026 7:34 AM IST
Bulandshahr News: लॉ स्टूडेंट हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी चेतन पुलिस मुठभेड़ में घायल
X

Bulandshahr News

Bulandshhar News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में लॉ स्टूडेंट अंकुर चौधरी का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी बदमाश चेतन मुठभेड़ में लंगड़ा हो गया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

घायल अंकुर चौधरी की इलाज के दौरान हुई मौत, 4 आरोपियों को पुलिस भेज चुकी थी जेल

23 अगस्त को लॉ स्टूडेंट अंकुर चौधरी निवासी बगरई को आधा दर्जन हमलावरों ने पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया था, एसएपी ने नामजद फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने लखन सहित 4 इनामी बदमाश पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए।घायल अंकुर चौधरी की 29 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस

मुख्य आरोपी चेतन बना पुलिस की गोली का शिकार

खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि बीती रात खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह और स्वाट टीम देहात प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग कर रहे थे, बुलेट सवार बदमाश से कमालपुर के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो गोलियों बदमाश के दोनों पैरों में लगी। घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान चेतन पुत्र नरेश निवासी बगरई के रूप में हुई, जो 25000 रुपए का इनामी बदमाश निकला। पुलिस नेघायल बदमाश के कब्जे से बुलेट बाइक,1 तमंचा 315 बोर,2 खोखा कारतूस,1 जिंदा कारतूस आदि बरामद किए है। घायल बदमाश को खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story