Bulandshahr News: लेखपाल परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, बायोमेट्रिक जांच में खुलासा

Bulandshahr News: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि राहुल की जगह योगेश कुमार परीक्षा दे रहा था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कराई गई।

Sandeep Tayal
Published on: 21 May 2026 7:30 PM IST (Updated on: 21 May 2026 7:32 PM IST)
Bulandshahr News: लेखपाल परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, बायोमेट्रिक जांच में खुलासा
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में लेखपाल मुख्य परीक्षा में बायोमेट्रिक मिस मैच होने पर परीक्षा दे रह एक मुन्ना भाई रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है, DIOS विनय कुमार सिंह ने बताया कि छात्र राहुल की जगह फिरोजाबाद का योगेश परीक्षा दे रहा था। हालांकि जनपद में आज हुई परीक्षा में 1748 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

बुलंदशहर के DIOS विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 20 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। 8856 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7108 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 20 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।जहांगीराबाद के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में छात्र राहुल के स्थान पर परीक्षा दे रह छात्र संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसकी बायोमेट्रिक मिस मैच हुई।

आयोग को जानकारी दी गई, जिसके बाद बायोमेट्रिक और अभ्यर्थी की फोटो और दस्तावेजों को चैक किया गया। तो स्पष्ट हुआ कि योगेश कुमार पुत्र लेजम सिंह निवासी फिरोजाबाद छात्र, राहुल पुत्र रमेशचंद्र निवासी बिहारीपुर, फिरोजाबाद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story