Bulandshahr: बुलंदशहर में इश्क की मारी प्रेमिका को जिंदा जलाया, हुई मौत, कोहराम, प्रेमी गिरफ्तार

Bulandshahr News : बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग के विवाद में शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया, इलाज के दौरान मौत, प्रेमी गिरफ्तार

Sandeep Tayal
Published on: 2 May 2026 2:33 PM IST
Bulandshahr:   बुलंदशहर में इश्क की मारी प्रेमिका को जिंदा जलाया, हुई मौत, कोहराम, प्रेमी गिरफ्तार
X

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग के विवाद में शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में मोहब्बत में गई प्रेमिका की जान। बुलंदशहर के शिकारपुर की रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को उसके प्रेमी के भाई ने सरे आम दिन दहाड़े पेट्रोल डालकर प्रेमी के सामने सिर्फ इसीलिए जिंदा जला डाला क्यों कि प्रेमी का रिश्ता पक्का करने पहुंचे एक अन्य लकड़ी के परिजनों के सामने उसने प्रेमी आशीष का रिश्ता पक्का करने का विरोध किया था। हालांकि गंभीर हालत में जुलाई प्रेमिका ने आज दिल्ली के एक अस्पताल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में प्रेमी सहित 5 लोगों के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया गया। प्रेमिका को मौत के बाद हत्या की धारा वृद्धि के विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

प्रेमी का रिश्ता पक्का करने का विरोध करने प्रेमी के घर गई थी प्रेमिका

शिकारपुर निवासी कशिश एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। आरोप है पिछले तीन साल से आशीष पुत्र रेवल निवासी सालवाहनपुर अहमदगढ़ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24.4.26 को अचानक प्रेमी ने प्रेमिका को फोन कर बताया कि कल उसका रिश्ता पक्का करने वाले आ रहे है, विश्वास न हो तो घर आकर देख ले। बस फिर क्या था प्रेमिका पूरे फिल्मी अंदाज में अपने प्रेमी के घर जा पहुंची, जहां एक अन्य लड़की के परिजन आशीष का रिश्ता पक्का करने आए थे, ये सब देख प्रेमिका ने प्रेमी युवक का रिश्ता कहीं और करने का विरोध करना शुरू किया तो प्रेमी के परिजन सकपका गए, आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजनों ने मिलकर पेट्रोल डाल प्रेमिका को जिंदा जला डाला, गंभीर हालत में शिकारपुर के CHC से दिल्ली रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी 7 दिन बाद मौत हो गई।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर प्रेमी आशीष, उसके भाई विवेक, बहन नीतू और झिलमिल मां राजनेश के खिलाफ अहमदगढ़ थाने में FIR दर्ज कर ली गई थी। दो दिन पहले प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज प्रेमी का भाई पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story