TRENDING TAGS :
Bulandshahr: योगी राज में बेटियां सुरक्षित, महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी: मनीषा अहलावत
Bulandshahr News: बुलंदशहर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा कर पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर आई राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने कहा कि योगी राज में यूपी। में बेटियां पूरी तरह सुरक्षित है, उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा और सुरक्षित रहने के ट्राइक बताए, साथ ही आपात परिस्थिति में तत्काल यूपी पुलिस की मिशन शक्ति, एंटी रोमियो आदि टीम से संपर्क करने की भी सलाह दी।
छात्राओं को किया जागरूक
एनआरईसी महाविद्यालय खुर्जा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रही योजनाओं और अधिनियमों के विषय में जानकारी दी गई । माननीय महोदया द्वारा बालिकाओ को शिक्षा एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।इसके पश्चात एनआरएलएम द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज जनपद बुलंदशहर में प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास संबंधी कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना, इत्यादि योजनाओं की जानकारी ली।
पात्रों को योजनाओं से कराए लाभान्वित: मनीषा अहलावत
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो पर संतोष व्यक्त किया गया एवं सराहना की गयी तथा भविष्य मे और बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं के लिए निर्देश दिए गए कि विभागों द्वारा ये प्रयास किए जाएं कि कोई भी पात्र महिला और बच्चे शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित ना रहे।
जन सुनवाई में 9 महिलाओं ने दी शिकायतें
समीक्षा बैठक के बाद महिला जनसुनवाई की गई।जनसुनवाई के दौरान 09 महिलाओं (घरेलू हिंसा एवं आपसी विवाद) संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए, महिलाओं की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित विभागों को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जय प्रकाश यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी खुर्जा, महिला प्रकोष्ठ, महिला थाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्तागण, महिला कल्याण विभाग से रुचिका केंद्र प्रशासक, अमित कुमार संरक्षण अधिकारी एवं कोमल काउन्सलर अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


