Bulandshahr News: 5 दिन से लापता अस्पताल संचालक की बरामदगी को लेकर हंगामा, खानपुर थाने पर प्रदर्शन

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र से पांच दिन से लापता अस्पताल संचालक कृष्ण कुमार वर्मा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल के पार्टनर पर शक जताया है।

Sandeep Tayal
Published on: 27 Oct 2026 3:42 PM IST
Bulandshahr News: 5 दिन से लापता अस्पताल संचालक की बरामदगी को लेकर हंगामा, खानपुर थाने पर प्रदर्शन
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र से 5 दिन से लापता हॉस्पिटल संचालक कृष्ण कुमार वर्मा की बरामदगी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने खानपुर थाने के बाहर हंगामा कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कृष्ण वर्मा का मोबाइल फोन और कार अनवांटेड प्लेस पर मिली है। परिजनों ने हॉस्पिटल पार्टनर पर शक जताते हुए कृष्ण वर्मा को बरामदगी की मांग की है।

परिजन हॉस्पिटल पार्टनर पर जता रहे शक

कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र विजयपाल सिंह निवासी बागवाला 22 अक्टूबर को घर से खाना खाकर खानपुर में स्थित अस्पताल जाने की बात कह घर से हुए थे, मगर उसके बाद नहीं लौटे। कृष्ण वर्मा की भाभी शिवानी वर्मा का कहना है कि कृष्ण वर्मा और अजय वर्मा साझे में हॉस्पिटल चलते थे। 22 अक्टूबर को हॉस्पिटल गए, लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली, मगर अभी तक न तो संदिग्ध आरोपियों से सख्ती से पूछतचंकी ओर नहीं कृष्ण वर्मा को बरामद कर सकी।

कृष्ण वर्मा के मोबाइल फोन और कार भी अनवांटेड प्लेस पर मिली है। परिजनों ने हॉस्पिटल पार्टनर पर शक जताते हुए कृष्ण वर्मा की बरामदगी को खानपुर थाने के बाहर बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे, हंगामा कर प्रदर्शन किया, सभी प्रदर्शनकारी कृष्ण वर्मा को बरामदगी की मांग कर रहे थे। हालांकि थाना पुलिस गुस्साए ग्रामीणों को समझने में जुटी रही। पुलिस ने कृष्ण वर्मा का प्रमालगणे के लिए पुलिस टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story