TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: रिश्तों का खूनी खेल, वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या, दो गिरफ्तार
Bulandshahr News: बुलंदशहर के नारऊ गांव में बरामदे में सो रहे वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने चचेरे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Bulandshahr Chhatari Murder Case
Bulandshahr News यूपी के बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ में देर रात घर के बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई सहित दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी आनंद स्वरूप (68) रोजाना की तरह रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे थे।
इसी दौरान दीवार फांदकर घर में दाखिल कातिलों ने चाकू से गोदकर वृद्ध की हत्या कर दी। बताया जाता है कि शरीर चाकुओं से गोदे जाने के करीब एक दर्जन निशान थे। चाकुओं से हमला करते समय जैसे ही वृद्ध को चीख निकली तो घर में सो रही वृद्ध की पत्नी जाग गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि दीवार कूदते एक हमलावर को मृतक की पत्नी ने पहचान लिया।
वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हत्या होने की बात सामने आई है पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सहित 2 हत्यारोपियों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है।


