Bulandshahr News: चुनावी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एसएचओ लाइन हाजिर, दो दरोगा निलंबित

Bulandshahr News: बुलंदशहर में ग्राम प्रधान चुनावी विवाद के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में अहमदगढ़ के एसएचओ को लाइन हाजिर और दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर।

Sandeep Tayal
Published on: 4 Aug 2026 11:46 AM IST
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News(Photo-Social Media)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने धर्मपाल पुत्र मंगी सिंह निवासी जगदीशपुर की पीट पीटकर हत्या कर घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई,SSP दिनेश कुमार सिंह ने मामले को 6 दिन तक उच्चाधिकारियों से छुपाकर रखने पर अहमदगढ़ के SHO को लाइन कर दिया है जब कि दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के एक्शन से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है।

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में 28 जुलाई को ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर हुए विवाद में धर्मपाल उर्फ डीपी निवासी जगदीशपुर को दबंगों ने इतना पिता की उसका सिर फोड़ दिया, सिर की कई हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ के एक अस्पतालए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई, मामले को लेकर भतीजे नीरज ने बादशाह पुत्र मकसूद अली और दो अज्ञात निवासी औरंगाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले में हत्या की धाराओं को जोड़ा जा रहा है। हत्यारों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है।

6 दिन तक मामले को दबाए रखा !, हुई कार्रवाई

दरअसल 28 जुलाई को हुई वारदात की जानकारी अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षण द्वारा उच्चाधिकारियों से छुपाये रखी गई, जिसकी 3 अगस्त यानी 6 दिन बाद थाना पुलिस ने तब FIR दर्ज की जब उसे मेरठ के अस्पताल में धर्मपाल की मौत होने की खबर मिली। उच्चाधिकारियों से वारदात छुपाने पर SSP ने SHO विशम्बर दयाल गंगवार किया लाइन हाजिर कर दिया जब कि जब कि उपनिरीक्षक मनीष और सतीश को निलंबित कर दिया है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story