TRENDING TAGS :
Bulandshahr: गुलावठी में चार दिवसीय विशाल राधा अष्टमी महोत्सव शुरू, भजन गायकों ने बांधा भक्ति का रंग
Bulandshahr News: बुलंदशहर के गुलावठी में चार दिवसीय श्री राधा अष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। चित्र-विचित्र बिहारी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के कस्बा गुलावठी में आज चार दिवसीय विशाल, भव्य श्री राधा अष्टमी महोत्सव का प्रख्यात भजन गायक रसिक संत चित्र - विचित्र बिहारी महराज ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। गुलावठी में श्री राधा अष्टमी पर पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज शुरू हुआ।
सांसद - विधायक - पालिकाध्यक्ष ने किया भजन गायकों का सम्मान
गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में श्री लाड़ली जू कृपा मंडल के तत्वाधान में चार दिवसीय श्री राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ, सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, पूजा तेवतिया, निशांत कंसल ने सपरिवार चित्र विचित्र आदि भजन गायकों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। श्री गणेश और श्री राधा रानी की वंदना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। निशांत कंसल और नितिन गोयल ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन से पारस माधवी लाड़ला जी,दीदी आरुषि गंभीर, भईया महावीर शर्मा आज श्री राधा का रसमयी संकीर्तन, करेंगे।पंडाल में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। आयोजकों ने सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अलर्ट : पुलिस और बाउंसर
लाडली जू कृपा मंडल के चार दिवसीय कार्यक्रम में दोहरी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। खाकी (पुलिस)और काली(बाउंसर) वर्दी धारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे थे। कार्यक्रम स्थल का बाहर तो पूरी तरह से खाखी के सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम होता दिखा। सीओ सिकंद्राबाद दीपक तिवारी, SHO धर्मेंद्र शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। जब कि पंडाल के गेट से अंदर तक दर्जन भर से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर भी काली वर्दी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में अलर्ट नजर आए।
ये व्यवस्थाओं में जुटे
इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, कुलदीप मोदी, संजीव कौशिक, प्रदीप कंसल, धर्मेंद्र तेवतिया, विद्यावती तोमर, नवीन तायल, प्रशांत कंसल, अर्चित गर्ग, नितिन गोयल, हर्षित सिंघल, जतिन अग्रवाल,आभास निराला, सुधीर गोयल, हनी तायल, दीपक गोयल, कुनाल सिंघल,नवनीत जिंदल, तुषार तायल, संजीव कंसल, अनिमेश अगस्तीन आदि व्यवस्थाओं में जुटे है।


