Bulandshahr News : न्यू ईयर पर पुलिस का एक्शन, 4 महिलाओं सहित 56 गैंगस्टर निरुद्ध

Bulandshahr News : न्यू ईयर 2026 की शुरुआत में बुलंदशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 थानों में 4 महिलाओं समेत 56 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया।

Sandeep Tayal
Published on: 2 Jan 2026 9:14 AM IST
Bulandshahr News : न्यू ईयर पर पुलिस का एक्शन, 4 महिलाओं सहित 56 गैंगस्टर निरुद्ध
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर में SSP दिनेश कुमार सिंह ने न्यू ईयर पर क्रिमिनल्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में न्यू ईयर पर पहले यूपी का सबसे पहला हॉफ एनकाउंटर हुआ। तो उसके साथ ही जनपद के 12 थानों में 4 महिलाओं सहित 56 क्रिमिनल्स को 2/3 गैंगस्टर एक्ट निरुद्ध कर FIR दर्ज की गई। क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस क्रिमिनल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी है। इन गैंगस्टर बदमाशों में आधा दर्जन गैंगस्टर 25 साल से भी कम उम्र के हैं जो जरायम की दुनिया में घुसकर जल्दी मालदार बनने की फिराक में है।

जब देश न्यू ईयर के जश्न में डूबा था तब नव वर्ष 2026 की शुरुआत बुलंदशहर में क्रिमिनल्स के खिलाफ पुलिस के एक्शन मोड के साथ हो रही थी, सिकंदराबाद में अलीगढ़ का लुटेरा प्रवीण हॉफ एनकाउंटर में लंगड़ा हो गया। जब कि रात भर जनपद के अलग अलग थानों में क्रिमिनल्स को सूचीबद्ध कर उन्हें DM के आदेश के बाद गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने की कार्रवाई होती रही।

जानिए जनपद में कहां कौन हुआ गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध

जनपद के अहमदगढ़ थाने में रऊफ़ पुत्र फारूक, अफजल पुत्र अब्दुल सलाम निवासीगण चेहला और अरुण पुत्र गोपी सिंह निवासी नगला हरजी अतरौली,अनूपशहर थाने में प्रमोद पुत्र इंद्रपाल इसकी पत्नी मीना, मुनेश इसके पिता प्रेमपाल और मुनेश की पत्नी अंजलि निवासीगण नगला भोंपतपूर अनूपशहर,विशाल पुत्र धर्मेंद्र और विकास पुत्र केहर सिंह निवासीगण अनिवास को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।

औरंगाबाद थाने में पवन राघव पुत्र सूबेदार सिंह राघव और इसकी पत्नी रुचि निवासीगण नंगला करन, अनीश पुत्र राजपाल इसकी पत्नी मोनिका निवासीगण माजरा खानपुर, नबाब पुत्र बुद्धिखा निवासी अर्थला गाजियाबाद को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।डिबाई थाने में पुलिस ने रोहित पुत्र संतोष निवासी कुमरौआ, सोनू पुत्र अनिल कुमार डिवाइस ऋषिपाल पुत्र महिलाल निवासी लच्छीमपुर को 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अनिरुद्ध किया है।

गुलावठी थाने में पुलिस ने भानु प्रताप पुत्र सुधीर कुमार प्रशांत पुत्र ओमपाल निवासीगढ़ नयावास कौशल देव पुत्र जयपाल सिंह निवासी बडोली सूरजपुत्र देवेंद्र सिंह निवासी भटोना, अमित पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम दूधली, अनिल पुत्र विजयपाल और श्रवण कुमार पुत्र तेल्लु निवासीगण आलमगीरपुर गरुआ मुजफ्फरनगर को 2/3गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।जहांगीराबाद थाने में रोहित पुत्र प्रशांत बघेल पुत्र वीरपाल निवासीगण रामघाट, होरीलाल पुत्र अमर सिंह निवासी गुरु शिखरन हरदुआगंज को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।जहांगीरपुर थाने ने सलमान और उसके पितास निवासीगण दादरी, बबलू पुत्र गफ्फार निवासी सिकंद्राबाद, नवीन पुत्र मुमताज निवासी चिंग्रावली को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।

खानपुर थाने में उमर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद, कन्हैया पुत्र डालचंद, कमल पुत्र देवी सिंह निवासीगण खानपुर को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।खुर्जा कोतवाली नगर में सोनू सक्सेना पुत्र राजेश निवासी ताहीरपुर शाहदरा, अंकित पुत्र रघुनाथ निवासी ईनोयीसरन बिहार, कोतवाली देहात बुलंदशहर में शादाब पुत्र युसूफ शेख और सुल्तान पुत्र जहीर निवासीगण खुर्जा को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।

बुलंदशहर कोतवाली नगर में हरीश शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी नैथला, संतोष पुत्र शंकर लाल निवासी जालखेड़ा, रजत पुत्र बदनसिंह और ब्रज पुत्र कृपाल निवासीगण मचकोली, मोहम्मद आबिद पुत्र हनीफ, रिजवान पुत्र शाहिद, आसिफ पुत्र खलील, निवासीगण दिल्ली, सोहेल पुत्र अख्तर, सरफराज पुत्र कालू निवासीगण मुरादनगर को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।

सिकंदराबाद थाने में शिवम पुत्र महेंद्र, रोहित पुत्र दीपचंद, चांद मोहम्मद पुत्र वली मोहम्मद निवासीगण सिकंदराबाद, रिजवान पुत्र जुम्मा,शाहिद पुत्र हबीब निवासीगण बुलंदशहर, राशिद पुत्र उमर मोहम्मद, शारिक पुत्र उमर अली, अल्ताफ पुत्र सलीम मोहम्मद निवासीगण नगला गोविंदपुर थाना ककोड़ को 2/ 3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story