TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: खुर्जा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अपराधी मनोज मुठभेड़ में पकड़ा गया
Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फायरिंग का आरोपी मनोज घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद।
Bulandshahr Police Encounter
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है।खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी मनोज पैर में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया। खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस ने तमंचा, 3 ज़िन्दा व 2 खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।खुर्जा में चेकिंग के दौरान खुर्जा-झाझर रोड पर कोतवाली नगर खुर्जा और बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई।
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में 30 मई को रंजिशन मूला क घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने केस दर्ज किया और मनोज की तलाश में जुट गई। वांछित चल रहा मनोज उर्फ भव्वल पुत्र गम्मन निवासी सुल्तानपुर थाना खुर्जा बुलन्दशहर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भर्ती कराया गया है। मनोज के खिलाफ 9 क्रिमनल केस दर्ज है। पुलिस ने बाइक, तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस आदि बरामद किए है


