Bulandshahr News: 6 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Bulandshahr News: घायल अवस्था में गिरफ्त बदमाश को पहचान आमिर पुत्र शमीम मोहल्ला फजरुल्ला गुलावठी के रूप में हुई है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sandeep Tayal
Published on: 17 July 2026 9:13 AM IST
Bulandshahr News: 6 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। कुछ घंटे पहले गुलावठी में हुई पुलिस मुठभेड़ में 6 साल को मासूम बच्ची का रेपिस्ट आमिर लंगड़ा हो गया।सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि आरोपी आमिर ने कल 6 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर की थी रेप की वारदात। पुलिस ने बाइक तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए है। हापुड़ और बुलंदशहर जनपद के अलग अलग थानों में आमिर के खिलाफ 3 संगीन मामले दर्ज है।

सिकंद्राबाद के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग कर रहे थे, कि नत्थूगढ़ी गेट के पास बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, पुलिस टीम ने पीछा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी।

घायल अवस्था में गिरफ्त बदमाश को पहचान आमिर पुत्र शमीम मोहल्ला फजरुल्ला गुलावठी के रूप में हुई है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि कल 6 साल किस्सों बच्ची को अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दे फरार हो गया था। इसके खिलाफ हापुड़ और बुलंदशहर जनपद के अलग अलग थानों में 3 मामले दर्ज है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story