Bulandshahr News: गुलावठी में मुठभेड़, ₹25000 का इनामी गैंगस्टर साजिद हुआ लंगड़ा

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी में पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्राम देवली के पास गुलावठी-सिकंदराबाद हाईवे पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर साजिद घायल हो गया।

Sandeep Tayal
Published on: 6 Nov 2026 7:54 AM IST
Bulandshahr News: गुलावठी में मुठभेड़, ₹25000 का इनामी गैंगस्टर साजिद हुआ लंगड़ा
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में क्रिमिनल्स के खिलाफ योगी फोर्स का एक्शन लगातार जारी है। बीती रात गुलावठी में बाइक सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सीओ सिकन्द्राबाद प्रेम सुख दारिया ने बताया किमुठभेड़ में कंकरखेड़ा मेरठ का रहने वाला 25 हजार रुपए का वांछित इनामी गैंगस्टर बदमाश साजिद हुआ लंगड़ा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

चैकिंग के दौरान फरार बाइक सवार बदमाश से हुई मुठभेड़

सिकंद्राबाद के सीओ आईपीएस प्रेमसुख दारिया ने बताया कि बीती रात गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र शर्मा और स्वाट टीम देहात प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री पुलिस टीमों के साथ सिकन्द्राबाद रोड़ पर नाग देवता मंदिर देवली के पास चैकिंग कर रहे थे, तभी बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो बदमाश की बाइक ग्राम भटौना-बिसाइच रोड़ पर फिसल कर गिर गयी, अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी।

घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान साजिद पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी ग्राम लाला महमूदपुर थाना कंकर खेड़ा जनपद मेरठ के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके कब्जे से बाइक, अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतू बरामद किए है। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश गुलावठी थाने का वांछित गैंग स्टर बदमाश है, जिस पर एसएसपी बुलंदशहर द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित था।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story