TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय बदमाश रंजीत के पैर में लगी गोली, चोरी के सामान संग गिरफ्तार
Bulandshahr News: सिकंदराबाद में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 14 मुकदमों में वांछित बदमाश रंजीत घायल, अर्टिगा कार और चोरी का सामान बरामद।
Bulandshahr Sikandrabad Police Encounter
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के सिकन्द्राबाद में कार सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सिकन्द्राबाद के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में कार सवार अंतर्राज्यीय बदमाश रंजीत पैर में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया। घायल अवस्था में बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती।
हरियाणा का बदमाश यूपी के बुलंदशहर में भी कर रहा था वारदातें,
बुलंदशहर जनपद के थाना सिकन्द्राबाद के SHO शैलेंद्र प्रताप सिंह व स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम की पुलिस टीम निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर कार सवार द्वारा कार को तेजी से भगाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर ग्राम शेरपुर से आगे शमशान मार्ग पर बदमाश की कार फंस गई, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी।
घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह निवासी दुर्गा बिल्डर, चेतन मार्केट, श्याम कॉलोनी, मोनू डेयरी का मकान, थाना पल्ला, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, ईरटिगा कार सिकन्द्राबाद क्षेत्र से चोरी दो ट्रकों के एसीएम आदि बरामद किए। सीओ ने बताया कि रंजीत अंतर्राज्यीय बदमाश है। सिकंदराबाद में ट्रकों से ACM चोरी की वारदातों में वांछित था।इसके विरुद्ध दिल्ली और यूपी के अलग अलग थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, टप्पेबाजी, लूट आदि के 14 मामले दर्ज है। घायल बदमाश को अस्पतालए भर्ती करा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।


