Bulandshahr News: विपिन का हत्यारोपी फैज़ान कुरैशी मुठभेड़ में लंगड़ा

Bulandshahr News : सिकंद्राबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान विपिन हत्याकांड का आरोपी फैज़ान कुरैशी घायल, गोली लगने से लंगड़ा हुआ, साथी फरार।

Sandeep Tayal
Published on: 6 Jun 2026 10:17 AM IST
Bulandshahr News: विपिन का हत्यारोपी फैज़ान कुरैशी मुठभेड़ में लंगड़ा
X

Bulandshahr News   

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और ई रिक्शा सवार बदमाशों के बीच देर रात को मुठभेड़ हो गई। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में फैजान पुत्र मोहम्मद वकील निवासी सिकंदराबाद लंगड़ा हो गया, उसका साथी जैद फरार हो गया, 31.5.26 को ई रिक्शा लूटकर विपिन की हत्या कर शव नाले में फैंक दोनों फरार हो गए थे 2 जून को विपिन का शव बरामद हुआ था। तमंचा, कारतूस और लूटी गई ई रिक्शा बरामद हुई है।

सिकंद्राबाद में चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

सिकन्द्राबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि रात्रि में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम व स्वाट टीम संतपुरा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध ई-रिक्शे पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर ई-रिक्शे को तेजी से लेकर सनोटा रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया तो बम्बे की पटरी के पास कच्चे रास्ते पर बदमाशों का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में फंस गया । अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया ।

घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ आरोपी

बदमाश की पहचान फैज़ान कुरैशी पुत्र मौहम्मद वकील निवासी मौहल्ला रिसालदारान सिकन्द्राबाद के रूप में हुई जब कि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस व लूटा हुआ ई-रिक्शा बरामद किया है। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर 31.06.2026 को विपिन निवासी सलेमपुर की ई रिक्शा लूटकर गोली मार हत्या कर दी थी, 2 जून को बोरे में बंद नाले में विपिन का शव मिला था।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story