TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति-प्रेमिका सहित 4 पर FIR
Bulandahahr News: गुलावठी में तनु गोयल की मौत मामले में पति, प्रेमिका समेत 4 पर FIR, अवैध संबंधों के विरोध का आरोप।
Bulandshahr Tanu Goyal Suicide Case
Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में तनु गोयल की फांसी लगाकर मौत के मामले में आखिर पुलिस को 4 दिन बाद FIR दर्ज करनी ही पड़ी। मोबाइल व्यापारी मोहित गोयल की पत्नी तनु का फांसी फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। आरोप है कि रुखसार के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति मोहित गोयल, सास अनीता गोयल, देवर अंकुर गोयल, प्रेमिका रुखसार आत्महत्या के लिए उकसाते थे, जिससे क्षुब्ध हो फांसी लगा ली। पुलिस ने पति, प्रेमिका, सास, देवर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने वारदात के बाद हिरासत में लिए गए आरोपी मोहित को छोड़ दिया था।
पति के अवैध संबंधों का करती तो पत्नी विरोध!
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी मोबाइल फोन व्यापारी मोहित गोयल पुत्र मुकेश गोयल की 9 साल पूर्व गाजियाबाद की तनु से शादी हुई थी, शादी के बाद तीन बच्चे हुए। आरोप है कि मोहित के रुखसार से अवैध संबंध थे, मोहित और उसकी प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो वीडियो तनु ने देख अपने मोबाइल फोन में ट्रांसफर कर लिया थे और पति के अवैध सम्बन्धों का विरोध कर जब ससुराल पक्ष से शिकायत की तो पति, सास देवर और घर आकर प्रेमिका रुखसार ने मारने के लिए उकसाया, जिससे क्षुब्ध होकर 24.5.26 को तनु ने फांसी लगा जान दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। हालांकि देर रात मृतका के भाई हर्ष गुप्ता निवासी गाजियाबाद की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पति मोहित गोयल, उसकी प्रेमिका रुखसार, सास अनीता गोयल और देवर अंकुर गोयल निवासीगण गुलावठी के खिलाफ BNS की धारा 108,351(2),352,115(2) के तहत FIR दर्ज की है।


