TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: चिता से बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, कोहराम
Bulandshahr News: सिकंदराबाद के NH-34 पर अज्ञात कार ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदा। 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से बिलौरी गांव में छाया कोहराम।
Bulandshahr News
Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के सिकन्द्राबाद में NH 34 पर तड़के बेटे की चिता से फूल (अस्थियां अवशेष) चुनकर लौट रहे 75 साल के पिता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में पिता की मौत हो गई। एकाही परिवार में 24 घंटे के अंदर पिता पुत्र की मौत होने से कोहराम मचा है।
24 घंटे में पिता पुत्र की मौत
सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलौरी निवासी प्रशांत (38) की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जवान मौत होने से परिवार पर ग़मो का पहाड़ टूट पड़ा था। कल प्रशांत का परिजनों, ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया था। बुधवार को तड़के अशोक चौधरी (75) श्मशान घाट से अपने पुत प्रशांत की अस्थियों के अवशेष चुनकर लौट रहे थे कि रास्ते में दिल्ली कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने अशोक चौधरी को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल अशोक चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई । कार चालक फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार पर दोहरी मार पड़ीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज कीऐड से पुलिस अर्टिगा कार का पता लगाने में जुटी है।ग्रामीणों ने बताया कि अब पिता पुत्र के अस्थि अवशेष गंगा में एक साथ विसर्जित किए जाएंगे।


