बाल पकड़कर फर्श पर घसीटा...! गुड्डू पंडित का पत्नी के साथ मारपीट का गंभीर आरोप; Video हुआ Viral

Ex MLA Guddu Pandit Assaults Wife: इस वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि दिखाई देने वाला व्यक्ति गुड्डू पंडित है और महिला उनकी तीसरी पत्नी व कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 5 Sept 2026 9:45 AM IST
Ex MLA Guddu Pandit Assaults Wife
X

Ex MLA Guddu Pandit Assaults Wife

Ex MLA Guddu Pandit Assaults Wife: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर पूर्व विधायक और सपा नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित इस वक़्त चर्चा में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि दिखाई देने वाला व्यक्ति गुड्डू पंडित है और महिला उनकी तीसरी पत्नी व कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

यह मामला बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड RTO ऑफिस के पास का बताया जा रहा है। कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच बीती लगभग करीब 2 साल से तलाक को लेकर विवाद चल रहा है।

वायरल वीडियो में एक महिला को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक व्यक्ति उसके साथ कथित तौर पर हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में बाल खींचने और महिला को फर्श पर गिराने जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

दरवाजा खोलते ही धक्का देने का आरोप

अर्चना पांडा की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान गुड्डू पंडित कथित तौर पर उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने के साथ चिल्लाने लगे। आरोप है कि दरवाजा खोलने के बाद उन्होंने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं।

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। महिला का आरोप है कि फर्श पर गिरने के बाद उनके बाल खींचे गए और उनके साथ मारपीट की गई।

नौकर ने बनाया वीडियो

बताया गया है कि महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा। उसने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। शिकायत के अनुसार, वीडियो बनता देखकर आरोपी पीछे हट गया। इसके बाद महिला किसी तरह घर से निकलकर सड़क की ओर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी।

अर्चना पांडा ने अपने शिकायती पत्र में गुड्डू पंडित और उनके परिवार पर उन्हें तथा उनके बच्चे को धमकाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने अदालत में चल रहे मामलों को वापस लेने से इनकार करते हुए अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू किए जाने की बात सामने आई है।

पहले भी रुपये बांटने का वीडियो हुआ था वायरल

गुड्डू पंडित इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए थे। उस वीडियो में वह लोगों को रुपये बांटते नजर आए थे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।

रुपये बांटने को लेकर सवाल पूछे जाने पर गुड्डू पंडित ने इसे जनसेवा बताया था। उन्होंने कहा था कि वह जरूरतमंद लोगों की अपने स्तर से सहायता करते रहते हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

अब पत्नी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story