TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: शराब पार्टी के दौरान भाई की हत्या, हत्यारोपी भाई गिरफ्तार
Bulandshahr News: करीमपुर बनबोई गांव में शराब पीने के दौरान विवाद का आरोप, खाट के पाए से हमला करने पर छोटे भाई की मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हथियार बरामद किया।
शराब पार्टी के दौरान भाई की हत्या, हत्यारोपी भाई गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमपुर बनबोई में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में रिश्तों का ऐसा कत्ल हुआ कि बड़े भाई ने छोटे भाई को खाट के पाए से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हत्यारोपी मौके पर ही डाटा रहा, पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है।
भाई ने खोया आपा, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमपुर बनबोई निवासी रविंद्र सिरोही उसका बड़ा भाई हरेंद्र सिरोही दोनों फौज से सेवानिवृत्त है। बताया जाता है कि दोनों भाई रात में शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आपा खो दिया और खाट के पाए से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद परिजन रविंद्र सिरोही (41) को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वारदात की जानकारी पाकर गुलावठी थाने के SHO पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने हत्यारोपी हरेंद्र सिरोही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम को भेज गया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
मृतक के साले विपिन कुमार पुत्र साहब सिंह निवासी नारायण गार्डन रोहटा रोड मेरठ ने इस मामले में हरेन्द्र सिरोही निवासी करीमनगर बनबोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


