TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: दुग्ध प्लांट में ₹2.25 करोड़ की दूध चोरी व फरार मास्टरमाइंड सचिन गिरफ्तार
Bulandshahr News: मधुसूदन दुग्ध प्लांट में ₹2.25 करोड़ की दूध चोरी और धोखाधड़ी मामले में फरार मास्टरमाइंड सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Bulandshahr News(Photo-Social Media)
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में स्थित मधुसूदन दुग्ध प्लांट ( क्रीमी फूडस लिमिटेड )में एक वर्ष पूर्व हुई ₹2.25 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मधुसूदन डेयरी के धर्म काँटा ऑपरेटर सचिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुसूदन डेरी खुर्जा में सचिन पुत्र राजवीर सिंह, निवासी रझेड़ा,थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ धर्म कांटे का ऑपरेटर था जिसे आज खुर्जा पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार कर लिया।
सचिन वर्ष 2019 मे मधुसूदन कम्पनी के धर्म कांटे पर दूध के बजन मे गड़बड़ी करने के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा था। जिस पर कम्पनी द्वारा 2019 मे पुलिस कार्यवाही द्वारा नुक्सान की रिकवरी करायी गयी थी।सचिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। आज पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
सूत्रों के अनुसार सचिन द्वारा ज्योति डेयरी के मालिकों एवं कम्पनी के कर्मचारी के साथ मिलकर दूध की करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। इसी प्रकरण के आरोपी ज्योति डेयरी के मालिकों सहित , कम्पनी के धर्म कांटे ऑपरेटर को गिरफ्तार करके नवंबर 2025 मे जेल भेजा जा चुका है। जिनकी जमानत जिला बुलंदशहर एवं हाई कोर्ट से ख़ारिज हो चुकी है।


