Bulandshahr News: प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी, मिट्टी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेंगे- सुरेंद्र सिंह दिलेर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Sandeep Tayal
Published on: 19 Jun 2026 6:19 PM IST (Updated on: 19 Jun 2026 6:20 PM IST)
Bulandshahr News: प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी, मिट्टी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेंगे- सुरेंद्र सिंह दिलेर
X

Bulandshahr News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "बारह साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सभागार, बुलंदशहर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी सुरेंद्र सिंह दिलेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डिबाई विधायक सी.पी. सिंह लोधी, भाजपा जिला महामंत्री दीपक दूल्हेरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ,जिला मीडिया अभिनव वर्मा, नील भारद्वाज, जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, किसान एवं पार्टी पदाधिकारी जिलाधिकारी बुलंदशहर सीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्राकृतिक खेती आज समय की आवश्यकता है, जो न केवल कृषि लागत को कम करती है बल्कि भूमि की उर्वरता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है।

प्राकृतिक खेती से किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं- सुरेंद्र सिंह दिलेर

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को अपनाने से किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह खेती जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ कृषि व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।


प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि तकनीक के आधुनिकीकरण के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि "बारह साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के" अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है। विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और भाजपा कार्यकर्ता इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story